Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

उज्जैन महाकाल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

-स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में तीसरे दिन रोचक मैच खेले गए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में तीसरे दिन रोचक मैच खेले गए। इसमें उज्जैन महाकाल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन सुबह 8.30 बजे मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे वरिष्ठ, मंडल पश्चिमी नरेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल उत्तर महेंद्र जाटव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर कार्य आलोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेले गए इस मैच में इंजीनियरिंग विभाग ने अपनी जीत हासिल की।
इस दिन का दूसरा मैच सीएण्डडब्लू एवं उज्जैन महाकाल के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल शाखा सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा रहे। महाकाल की टीम विजेता रही। तीसरा एवं अंतिम मैच इलेक्ट्रिकल एवं वित्त विभाग के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल बिजली पावर ललित तोमर, मंडल बिजली इंजीनियर सौरव गोयल एवं सहायक वित्त प्रबंधक गोपाल तिवारी ने टीम से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। तीसरे मैच में विजेता इलेक्ट्रिकल की टीम विजेता रही। इस अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, इलेक्ट्रिक शाखा सचिव रणजीत वैष्णव, शाखा से दिनेश छपरी, ओम प्रकाश मीणा, मंडल कार्यालय शाखा उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, नीरज सतीजा, सुनील डागर, शिवराज गुर्जर, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, युवा समिति शिवराज गुर्जर, अशोक मीणा के अलावा मंडलीय पदाधिकारी एवं शाखा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में 23 फरवरी को चार क्वार्टर फाइनल सुबह 8.30 बजे से खेले जाएंगे। यह समस्त जानकारी यूनियन मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.