Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

शीतल तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव…55 संतों का आगमन, गूंजे मंगल गान, हुई रस्म व क्रियाएं

-जैन संस्कृति की रक्षा में युवाओं की महती भूमिका-डॉ. अनुपम जैन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आचार्य सुन्दरसागर जी महाराज संसघ का आगगन हुआ। महोत्सव के लिए लगभग 55 संतों का आगमन हो चुका है। विशाल संघ सानिध्य में इन्द्रों की हल्दी की रस्म, गणधर वलय विधान, यागमंडल विधान तथा आचार्य निमत्रंण की क्रियाएं हुई। इसके साथ ही महाराजा नाभिराय एवं माता मरूदेवी की बधाई के लिए महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस अवसर पर तीन नई दीक्षाएं होगी। उसकी पूर्व संध्या पर गोद भराई की रस्म भी की गई। महोत्सव में युवा सम्मेलन में जैन धर्म के विद्वान एवं महोत्सव महामंत्री डॉ. अनुपम जैन ने कहा कि जैन संस्कृति की रक्षा में युवाओं की महती भूमिका है। अतः युवाओं को आगे आकर संस्कृति के संरक्षण एवं विकास का दायित्व निभाना होगा। आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में आचार्य योगीन्द्रसागर जी महाराज के पूर्व संस्मरणों को सुनाते हुए कहा कि हम 17 साल ने बाद शीतल तीर्थ के सपनें को पूरा करने के लिए आए है। यह जैन धर्म का अद्भुत तीर्थ बनेगा। आचार्य सुन्दरसागर महाराज ने आचार्य योगीन्द्रसागर जी को जैन धर्म का महान आचार्य बताया। कहा कि शीतलतीर्थ जैन धर्म की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा।


शीतलतीर्थ की अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन ने बताया कि आज गर्भकल्याणक की क्रियाएं संपन्न होगी। साथ ही ग्लोबल जैन मूवमेन्ट फोरम द्वारा महिला सम्मेलन होगा। इसमें 11 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में गुवाहाटी के नरेन्द्र रारा, रतलाम के राहुल पंजाबी, सागर के डॉ. संजीव सराफ, उदयपुर के गगन बड़जात्या जैन, कोटा के महेन्द्र कुमार जैन गुड़ की सहभागिता रही। यह जानकारी तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds