Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

13 जिलों के 77 खिलाड़ियों का बैडमिंटन टूर्नामेंट…एसपी ने शॉट खेलकर किया शुभारंभ, मिलाए खिलाड़ियों से हाथ

-स्मैश स्क्वाड बैडमिंटन अकादमी द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट का आयोजन।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। आनंद कॉलोनी रतलाम स्थित पुलिस लाइन ऑफिसर क्लब में दो दिवसीय बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट का शुभारंभ रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन स्मैश स्क्वाड बैडमिंटन अकादमी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश के 13 जिलों के 77 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

इस टूर्नामेंट का समापन रविवार को किया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि एसपी लोढ़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शॉट मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।अकादमी के विजय स्वामी द्वारा एसपी को प्रतीक चिन्ह दिया गया। अकादमी के सभी सदस्य अमन अजीमल, अंशुमान सोनी, आनंद मिश्रा, अभिषेक गुर्जर, रविन्द्र डामर, वैभव मूणत, अमित डांगी, सुमित शर्मा, मनीष जयसवाल, अजय सिंह, केशव, हिमांशु, अजय, प्रतीक, संस्कार,राज, श्रेयस, दीपू, कनिष्क आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.