Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

रेल मंडल को दक्षता शील्ड की उम्मीद…अधिकारियों के उम्दा प्रबंधन में कर्मचारियों ने खूब काम किया, 15 अप्रैल को मुंबई रवाना होगी टीम

-अकाउंट्स व ऑपरेटिंग सहित 6 शील्ड की हुई घोषणा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वर्ष 2023-24 के लिए रेलवे के अकाउंट्स व ऑपरेटिंग सहित 6 शील्ड इस बार विभागों के खाते में आई। अब अधिकारियों को जोन स्तर पर दक्षता शील्ड पाने की उम्मीद है। अवॉर्ड समारोह पश्चिम रेलवे मुख्यालय मुंबई में 16 अप्रैल को होगा। इसमे शामिल होने के लिए रेल मंडल के अधिकारी 15 अप्रैल को रतलाम से रवाना होंगे।
दरअसल अकाउंट्स व ऑपरेटिंग विभाग के लिए पृथक रूप से शील्ड की घोषणा की गई हैं। जबकि बाकी 4 अन्य विभाग को 6 माह के लिए शील्ड मिलेगी।

बेहतरीन काम को देखते हुए घोषणा

हर साल विभागों में बेहतर काम को देखते हुए अवॉर्ड की घोषणा की जाती है। ऑपरेटिंग विभाग ने परिचालन में पंक्चुअलिटी, ब्लॉक प्रबंधन, साइडिंग के प्लेसमेंट, माललदान का टाइमिंग सहित अन्य कई बिंदुओं पर बेहतरी से काम किया। जहां तक कर्मचारियों की वर्किंग का मामला है तो इसके लिए हर सेक्शन में पूरजोर मेहनत की है। हालांकि कंट्रोल में एमवीआई (मंडल संचलन निरीक्षक) का काम का बजाय खुशामदी के बल पर अधिकारियों पर प्रभाव था। लेकिन तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अक्टूबर में कंट्रोल में इनसे विशेष केबिन खाली करवाया गया। फिलहाल ये एमवीआई नए अधिकारी के खासे प्रभाव में है।
इसी तरह अकाउंट्स विभाग में बेहतर सेविंग, टाइम लिमिट के मुताबिक भुगतानों का बेहतर रिकार्ड, बोनस भुगतान सहित अन्य अहम कामों को अंजाम दिया गया। इसमें वरिष्ठ अधिकारी अंकित सोमानी का बेहतर तालमेल रहा।
विशेष बात यह है कि विभाग में कई महत्वपूर्ण टेबल पर नियुक्त दिव्यांग कर्मचारियों ने सालभर दक्षतापूर्ण काम को अंजाम दिया। ये दिव्यांग कर्मचारी सेक्शन के अनुभवहीन सीनियर कर्मचारी के कामों में भी सहायता कर हाथ बंटाने में पीछे नहीं रहे हैं। मामले में दोनों विभागों के अधिकारियों का मानना है कि कर्मचारियों के तालमेल बिठाने में वर्तमान के अलावा पूर्व अधिकारियों का भी अहम योगदान रहा है।

लौटने पर होगा टीम का स्वागत

डीआरएम रजनीश कुमार सहित अंत विभागों के अधिकारियों का मुंबई से अवॉर्ड लेकर लौटने पर भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा। इसके लिए रेल संगठनों की भी विशेष तैयारियां की जाती है। यदि मंडल को दक्षता शील्ड मिलती है तो उत्साह दुगुना हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.