Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

सुबह 10 बजे भिड़ंत….स्व. माहुरकर ट्रॉफी: इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के बीच फाइनल आज



-शनिवार को खेेले गए रोचक सेमी फाइनल मैच।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी माहुरकर की स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सुबह 10 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल पावर टीम के बीच भिड़ंत होगी।
रेलवे खेल मैदान पर आखरी मैच की तैयारियां की जा रही है।
इससे पहले शनिवार को सेमी फाइनल मैच खेले गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शहर कांग्रेस महामंत्री राजीव रावत, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी ने साथ में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करवाकर मैच की शुरुआत करवाई।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि शनिवार को 2 सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच इंजीनियरिंग और जीआरपी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआरपी ने 12 ओवर में 93 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंजीनियरिंग की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अमित डायमंड मैन ऑफ़ द मैच रहे।
दूसरा मैच इलेक्ट्रिकल पावर और टीटी 11 के बीच खेला गया। इलेक्ट्रिकल
ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 98 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीटी 11 की टीम 71 रन ही बना सकीं। इलेक्ट्रिकल ने 27 रन से मैच जीता एवं फाइनल में प्रवेश किया पवन मीणा मैन ऑफ द मैच रहे। विजेता टीम को यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने 1000 रुपए का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अतुल राठौर,सहायक मंडल मंत्री महेंद्रसिंह गौतम व योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सीडब्ल्यूसी महेंद्र राठौर व गौरव संत,शाखा सचिव गौरव ठाकुर, रणधीर सिंह गुर्जर, संजय कुमार, मनोज खरे,जूनियर इंस्टिट्यूट सचिव अरविंद शर्मा, हिमांशु पिटारे, बापी चौधरी, कुंदन सोनर, शेखर राव, नवीन पाल, अशोक टंडन, जयंत अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

अतिथियों के बीच होगा फाइनल मैच

फाइनल मैच इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के बीच 10 बजे खेला जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार और विशेष अतिथि मजदूर संघ के सहायक महामंत्री बी.के गर्ग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.