Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ये कैसी हेरिटेज ट्रेन….इस सप्ताह भी खेल जारी, वेबसाइट पर लंबी वेटिंग के बावजूद ट्रेन खाली, प्लेटफॉर्म वीरान

-मामला कालाकुंड-पातालपानी सेक्शन में ट्रेन परिचालन का।
-रेलवे का भला चाहने की नोटंकी करने वाले अफसर मौन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में कालाकुंड-पातालपानी सेक्शन में हेरिटेज ट्रेन परिचालन का फर्जी खेल इस शनिवार यानी 9 मार्च को भी जारी रहा। टूरिस्टों को सैर कराने की आड़ में कंस्ट्रक्शन फर्म व इस विभाग के अधिकारी खुद मौज मनाने की जुगत में है। शनिवार को भी ट्रेन खाली तथा प्लेटफॉर्म वीरान दिखाई दिए। लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लंबी वेटिंग व ने रूम की स्थिति दिखाई दे रही है। ट्रेन को निरंतर चलवाने में फर्जीवाड़े की आशंका साफ दिखाई देने लगी है।


मालूम हो कि रेल मंडल के अधीन चल रहे काम को मंडल के अधिकारियों ने भी उस सेक्शन में पहुंचकर देखा व जायजा लिया। लेकिन काम कंस्ट्रक्शन विभाग का होने से अनदेखा कर दिया।
9 मार्च शनिवार को हालात यह थे ट्रेन में बमुश्किल 20 यात्री मौजूद थे। जबकि वेटिंग 100 से अधिक बताई जा रही है।

इसलिए चल रहा खेल!

कालाकुंड-पातालपानी सेक्शन में इन दिनों ठेकेदार फर्म द्वारा स्टेशन डेवलपमेंट सहित अन्य काम किए जा रहे है। वहां मार्च 2024 में काम पूरा करने का दबाव है। यदि ट्रेन निरंतर चलती रहेगी तो ठेकेदार अपने काम में व्यवधान बता सकेगा। इसलिए यदि डेवलपमेंट का काम लेट हुआ तो फर्म द्वारा पुख्ता वजह बताई जा सकेगी कि ट्रेन चलने से काम लंबित हो रहा है। आशंका है कि ट्रेन में यात्री नही मिलने पर भी फर्जीवाड़े के जरिए टिकिट बुकिंग की जा रही है। यदि सप्ताह में दो दिन टिकिट पर खर्च भी किया जाए तो वहां चल रहे निर्माण कार्य के बिल पास होंगे, उसकी तुलना यह राशि नगण्य है। मामले में पिछले सप्ताह इसी संदर्भ में लिखी खबर को लेकर रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा से पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि टिकिट बुकिंग को लेकर रिज़र्वेशन प्राभारी से जानकारी ली जाएगी। यह जानकारी एक सप्ताह में भी नहीं ली जाकर जवाब दिया जा सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.