Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

चुनाव प्रचार थमने के बाद दोनों प्रमुख पार्टी के जिलाध्यक्ष बूथ प्रबंधन में जुटे

-जिले में 1297 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा का चुनावी शोर थमने का बाद अब भाजपा व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बूथ प्रबंधन सहित मतदान की तैयारियों में जुट गए है।
13 मई सोमवार को जिले में 1297 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए सुबह शासकीय कर्मचारियों की टीमें अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई।
शनिवार को शाम को चुनावी प्रचार का शोर थमने के बाद अब भाजपा व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बूथ प्रबंधन की रणनीति में जुट गए है। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला स्तर पर बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की। वे लगातार कार्यालय से लेकर फील्ड में कार्यकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क करते रहे।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतलाम (शहर) महेन्द्र कटारिया भी बूथ की तैयारियों के लिए देर शाम तक कांग्रेस के पदाधिकारियों से संपर्क में जुटे रहे।
इधर, जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बाथम के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान का समय प्रातः 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके पूर्व 12 मई को मतदान दल मतदान सामग्री लेकर अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। ग्रामीणों तथा शहरी नागरिकों द्वारा मतदान कर्मियों का ढोल-ढमाके हार-फूल से स्वागत किया गया।

फ़ोटो- रतलाम ग्रामीण 104 राजपुरा में मतदान टीम के सभी सदस्यों का स्वागत कैलाश कटारा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता क्षीरसागर द्वारा प्रतीक बडवेलकर, बद्रीलाल कुमावत देवेंद्र वाघेला तेजराम गरवाल शैलेंद्र सिसोदिया, नरेंद्र सिह देवड़ा का स्वागत किया गया।

लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत रतलाम जिले में 11 लाख 4 हजार मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 51 हजार 180 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 52 हजार 208 है। जिले में निर्विध्व, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई है। लगभग 4 हजार सुरक्षा बल एवं पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें मेघालय से दो एसएफ कम्पनियां, सीआरपीएफ की एक कम्पनी, म.प्र. की चार एस.ए.एफ. कम्पनियों के अलावा छतरपुर से जिला पुलिस बल और होमगार्ड तथा राजस्थान से 700 होमगार्ड्स का बल आया है। मतदान के पश्चात् स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए बी.एस.एफ. की एक कम्पनी तैनात की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds