Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति देने लगी कतारें, सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाता

-सुबह 9 बजे तक जिले में 15 फीसदी मतदान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव में सोमवार 13 मई को शुरू हुए मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की बूथों पर लंबी कतारें दिखाई दी। लोकतंत्र के हवन में आहुति देने लोगों में जमकर उत्साह देखा गया। सुबह 9 बजे तक जिले में 15 फीसदी मतदान हुआ।


सुबह निर्धारित समय पर जिले में मतदान शुरू हो गया था। दिन में तापमान तेज व गर्मी की आशंका के चलते सुबह से लोग घरों से निकल पड़े। हालात यह रहे कि दो से तीन घंटे में महिला पुरूष के अलावा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने एरिया के बूथ पर मतदान करने पहुंचे।


इधर, श्री गुरू तेग बहादुर स्कूल में बूथ क्रमांक व लोगों की कतार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। मतदाता परेशान होते रहे।

सुबह 9 बजे तक मतदान के आंकड़े
रतलाम ग्रामीण — 18.71
रतलाम सिटी — 14.13
सैलाना — 18.51
जावरा — 15.26
आलोट – 17.12

-प्रातः 9:00 बजे तक पूरे जिले में 15% मतदान

Leave A Reply

Your email address will not be published.