Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

12वीं व 10वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम….श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का परिणाम श्रेष्ठ, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण

-हिमांशु कटारिया ने 97.4 प्रतिशत के साथ श्रेष्ठ स्थान।

-मॉर्निंग स्टार 10वीं की छात्रा प्राची ठाकुर को 91 प्रतिशत।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वीं व 10 वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग व प्राचार्य डॉक्टर रेखा शास्त्री ने बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में में कुल 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से हिमांशु कटारिया ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 215 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 51 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। 10 वीं में स्कूल टॉपर रिया मंगलेश बागरेचा व मनस्वी विशाल गोयल रही हैं। जिन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कक्षा 12 वीं में स्कूल के टॉपर छात्र विजय सारिका कटारिया के पुत्र हैं। स्कूल के हेड बॉय भी हैं। कक्षा 12 वी में 41 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत अधिक अंक हासिल किये व शेष विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर समिति के हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, हरजीत सलूजा, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त कर विद्यार्थियों को बधाई दी है।


वाणिज्य संकाय के छात्र हिमांशु ने चर्चा में बताया कि वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों तथा परिजनों को देते हैं। वो प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है तथा विराट कोहली को खेलते देखना पसंद करते है। राजनीति में कोई रुचि नहीं रखने वाले कटारिया चार्टर अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। वे रितिक रोशन की पिक्चरें देखना पसंद करते हैंl कटारिया ने गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
——
मॉर्निंग स्टार 10वीं की छात्रा प्राची
ठाकुर को 91 प्रतिशत

मॉर्निंग स्टार स्कूल की छात्रा पर प्राची पिता शेरसिंह ठाकुर ने कक्षा 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता शेरसिंह का कहना है कि बेटी प्राची शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.