Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

कहीं स्वास्थ्य से खिलवाड़ तो नहीं….मिठाई दुकान पर सामग्री खुली रखी, फाफड़ा, काजू कतली, मिर्च, हल्दी व धनिया पाउडर के लिए नमूने

-खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रतलाम शहर में विभिन्न खाद्य संस्थानों पर जांच
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रतलाम शहर में विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पैलेस रोड स्थित लक्ष्मी मसाला गृह उद्योग पहुंचे। वहां से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने लिए। इसी प्रकार श्री गणेश मसाला उद्योग से भी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर की जांच कर नमूने लिए।
फव्वारा चौक स्थित जैन मिठाईवाला से फाफड़ा और काजू कतली के नमूने लिए गए। दो बत्ती स्थित बेकर्स लांज से मसाला डोसा और ब्रैड के नमूने लिए गए।

मिठाई दुकान पर सामग्री खुली, वर्कर्स के नाखून बड़े

जैन मिठाईवाला के यहां खाद्य पदार्थ खुली अवस्था में पाए गए। परिसर में उचित सफाई नहीं पाई गईं। इसी प्रकार बेकर्स लांज में भी उचित सफाई नहीं पाई गईं। वर्कर्स भी बिना एप्रिन पहने और बिना कैप पहने ही खाद्य पदार्थो का निर्माण करते पाए गए। उनके नाखून भी कटे हुए नहीं थे।दोनों ही संस्थानों को सुधार पत्र जारी किए गए। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.