Logo
ब्रेकिंग
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्... लेखा-जोखा के बीच कथा श्रवण....बोनस भुगतान की पूर्णाहुति के बाद लेखा विभाग की सत्यनारायण भगवान को आहु... आधे घंटे में खातों में ट्रांसफर बोनस राशि...भारतीय रेलवे में रतलाम मंडल सिरमौर, रिकॉर्ड समय में किया... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे....मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर ब...

संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बैडमिंटन के क्षेत्र में उभरते खिलाड़ी संभव सांखला ने उज्जैन में 25 एवं 26 सितंबर 2026 को आयोजित डिवीजन स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रतलाम का गौरव बढ़ाया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

संभव सांखला डीआरएम ऑफिस बैडमिंटन क्लब में कोच सुमित कटियार के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अब संभव सांखला 23 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनसे इस प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

उनकी इस उपलब्धि पर रतलाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव हरीश चांदवानी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.