‘पुरुष चंटीया रास’ से सराबोर होगा पांडाल….रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय ‘पुरुष चंटीया रास’ का भव्य आयोजन आज शाम से
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शारदीय नवरात्रि/धार्मिक उत्सव के अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में नवयुवक सेवा समिति द्वारा रतलाम में तीन दिवसीय भव्य ‘पुरुष चंटीया रास’ का शानदार आयोजन किया जा रहा है।
समिति के कुलदीप दुबे ने जानकारी में बताया कि इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। जो 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

नवयुवक सेवा समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और नागरिकों से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माँ दुर्गा की भक्ति में शामिल हों तथा इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का केंद्र
– आयोजक: नवयुवक सेवा समिति
– कार्यक्रम का नाम: पुरुष चंटीया रास
– तारीख: 17, 18 और 19 अक्टूबर 2026
– समय: प्रतिदिन रात 9:00 बजे से
– स्थान: डांट की पुल, रतलाम
