न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात आइल से भरी मालगाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलने पर राहत दल मौके पर रवाना किया गया।
घटना करीब 8:45 बजे की है। गाड़ी क्रू द्वारा स्टेशन मास्टर को आग लगने की सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बजरंगगढ़ के स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल रूम एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। रतलाम से वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर व ADME घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग पर काबू पाने और सुरक्षा इंतजामों के लिए रेलवे की संबंधित टीमें मौके पर पहुंची हैं। अधिकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
