Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रेलवे की अंतरविभागीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता…..इलेक्ट्रिक टीआरओ ने जीता मैच, किया ट्रॉफी पर कब्‍जा

-फाइनल रोमांचक मैच में इलेक्ट्रिक टीआरडी को हराया।

न्‍यूज जंक्‍श्‍न-18

रतलाम। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्‍प्‍लाइज एसोसिएशन रतलाम मंडल द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 133वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आरपीएफ ग्राउंड में आयोजित अंतर विभागीय टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया।

फ़ोटो-टूर्नामेंट के दौरान मौजूद महापौर प्रहलाद पटेल।

इसमें टीआरओ टीम ने मैच में खिताबी जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। मुख्‍य अतिथि प्रहलाद पटेल व एडीआरएम अशफाक अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्‍त किया।

मालूम हो कि अंतरविभगीय प्रतियोगिता मेंद 2 अप्रैल को मुकाबलें शुरू हुए। फाइनल मैच इलेक्ट्रिक टीआरडी तथा टीआरओ विभाग की टीम के बीच खेला गया। टीआरओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में इलेक्ट्रिकल टीआरडी 99 रन पर ऑल आउट हो गई।

फ़ोटो-खिलाड़ियों को संबोधित करते एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद।

इस प्रकार टीआरओ ने यह फाइनल मैच 23 रनों से जीतकप ट्रॉफी पर कब्‍जा किया। मेन ऑफ दी मैच टीआरओ के खिलाड़ी अरुण रहे। इसी तरह मेन ऑफ दी सीरीज टीआरडी के रामजीत मीना रहे, बेस्ट बैट्समैन टीआरडी के ही पवन और बेस्ट बॉलर रहे टीआरओ के सुमन मीना रहे।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल टॉस उछालकर मैच की शुरुआत करवाई।

अतिथियों ने टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आरसी वर्मा, मंडल मंत्री पीएन वर्मा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एमएल मीना, मंडल कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शाक्य सहित पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान मुकेश मीणा, गगन छपरी, हरि मोहन वर्मा, सुधीर वर्मा, प्रेम बैरवा, सीताराम मीणा, शिवराम, कमलेश मीणा, मुकेश मालवीय, प्रकाश बुनकर रामावतार वर्मा, मनीष काम्बले, भारत सिंह सोलंकी, प्रदीप महावर, हेमराज बैरवा, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के सभी शाखा पदाधिकारी एसोसिएशन सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds