Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

ऐसा पहला खाटू श्याम फागोत्सव…देर रात तक हुई भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्याम भक्त


-सिखवाल नगर स्थित खाटूश्याम मंदिर पर दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सिखवाल नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर एकादशी पर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शाम में भजन संध्या स्वरूप फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। गायिका रानी शर्मा, गायक नयन सुभेदार, जलज शर्मा सहित टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रोता झूम उठे।


शाम 7.30 बजे बाबाश्याम की आरती के बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें बाजे रे बाजे डंका लखदातार का… बिन मांगे देता है जो, दुनिया से न्यार है… भरोसे है हम बाबा के, जो होगा देखा जाएगा…कीर्तन की ये रात, बाबा आज ठाणे आणो है… सहित फाग के गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। आर्केस्ट्रा का संचालन नामी संगीतकार अशफ़ाक़ जावेदी द्वारा किया गया।

जावेदी द्वारा दी गई प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आभार व्यक्त करते हुए कमलेश जोशी ने बताया कि बुधवार की एकादशी पर मंदिर पर पहला भागोत्सव मनाया गया। इसके बाद लगातार ग्यारस के दिन आयोजन होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.