Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान आज करेगी जिलें का प्रवास

-जिले में नेताओं व कार्यकर्ताओं से करेगी मुलाकात।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। लोकसभा चुनाव के लिए रतलाम-झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान 9 मार्च को रतलाम आ रही है। वे लोकसभा क्षेत्र से जुड़ें जिले के तीनों विधानसभाओं क्षेत्रो रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण और सैलाना का प्रवास करेगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उनके साथ रहेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चौहान के दौरे की शुरुआत सुबह 9 बजे ग्राम पलास से होगी। यहां चन्द्रशेखर आजाद मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे मुन्दडी ग्राम मे जायेगी और पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी से निवास पर भेट करेगी। इससे पूर्व शबरी मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे सालाखेडी में बांगरोद मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 11 बजे रतलाम के रेस्ट हाउस मे भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत होगा। 11.30 बजे धामनोद मे नामली मंडल द्वारा एवं 12 बजे सैलाना में जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल के निवास पर स्वागत होगा। इसके बाद ओसीन परिसर मे सैलाना विधानसभा के पांचों मंडलों द्वारा स्वागत सम्मान किया जायेगा। श्रीमती चैहान दोप. 2.30 बजे पंचेड़ होते हुए नामली पहुंचेगी। जहाॅ ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर स्वागत अभिन्नदन करेंगे। शाम 4 बजे रतलाम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के निवास पर धराड़ मंडल द्वारा स्वागत किया जायेगा। श्रीमती चौहान शाम 4.30 बजे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचेगी एवं 4.45 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होगी। वे शाम 5 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य एवं 5.30 बजे भाजपा ने प्रवीण सोनी के निवास पर पहुंचेगी। शाम 5.45 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर स्वागत होगा। तत्पश्चात् रेस्ट हाउस जायेगी। श्रीमती चौहान शाम 7 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचेगी। यहां बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे शामिल होगी। काश्यप द्वारा लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत एवं सम्मान किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.