Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

जय श्री परशुराम के उद्घोष के साथ निकली श्री परशुराम युवा मंच की वाहन रैली

-1500 से अधिक वाहन व 2500 से अधिक समाजजन हुए शामिल।

समाजजनों को दिलवाई गई अत्यधिक मतदान की शपथ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। गुरुवार की शाम रतलाम शहर की सड़कों पर एक स्वर में जय श्री परशुराम का उद्घोष एक स्वर में सुनाई दिया। वहीं वाहनों पर भगवा ध्वज लिए युवाओं की टोली निकली तो नजारा देखते ही बना।

यह अवसर परशुरामजी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर नगर के समस्त ब्राह्मणजनों के सानिध्य में निकाली गई रैली का था। श्री परशुराम युवा मंच द्वारा आयोजित रैली में सबसे आगे मतदान प्रचार का वाहन चल रहा था जो नगरवासियों से अधिक मतदान की अपील कर रहा था। उसके पीछे भगवान श्री परशुराम जी के सुमधुर भजनों के साथ डीजे वाहन चल रहा था। पीछे मातृशक्ति युवा शक्ति व समाज के वरिष्ठ जन चल रहे थे। सबसे पीछे विद्युत सज्जा के साथ रथ चल रहा था। जिसमें भगवान श्री परशुराम जी का चित्र स्थापित था। साथ ही उसमें समाज के पंडित संजय शिव शंकर दवे व पण्डित चेतन शर्मा विराजित थे। सर्वप्रथम रैली का शुभारंभ समाज के युवा दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर हितेश पाठक व सीए की राष्ट्रीय संस्था में मध्यप्रदेश से चयनित नवनियुक्त सदस्य सीए अर्पित शर्मा द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया गया। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए शक्ति नगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पहुंची। जहां पंडित नारायण शर्मा द्वारा समाजजनों से सामूहिक रूप से 1100 दीपको की महाआरती करवाई गई। ततपश्चात प्रसादी वितरण किया गया। रैली का मार्ग में कई संस्थाओं समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किय।

उपस्थित समाजजनों को अत्यधिक मतदान की शपथ पार्षद हितेश शर्मा कामरेड द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन गौरव त्रिपाठी द्वारा किया गया व आभार स्नेहिल उपाध्याय द्वारा माना गया। परशुराम युवा मंच के पार्षद धर्मेंद्र व्यास,जगदीश व्यास, विजय पांडे, बंटी शर्मा, विवेक शर्मा, सिद्धार्थ पंड्या,जितेंद्र हाड़ा, यतीन्द्र तिवारी, आयुष शर्मा, दीपक राजपुरोहित, प्रशांत शर्मा, राजू व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय,अभिषेक शर्मा,लखन पंड्या,प्रदीप व्यास लखन पांडे,वैभव व्यास,राकेश शर्मा,साहिल उपाध्याय, लखन शर्मा, नवदीप शर्मा, वैभव सिखवाप,विशाल उपाध्याय,सचिन पौराणिक,चेतन उपाध्याय,सहित कई साथी उपस्थित रहे।

मार्ग में इन संस्था व समाजजनों द्वारा स्वागत किया

श्रीमाली ब्राह्मण समाज,पुरी वाला बासाब परिवार,शहर कांग्रेस कमेटी,विक्की तिवारी मित्र मंडल,एन. डी. ज्वेलर्स परिवार, स्व.विष्णु त्रिपाठी परिवार,ज्योति स्टूडियो, व्यास बेकरी व्यास परिवार, बालकृष्ण व्यास मित्र मंडल,मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल,अनिरुद्ध शर्मा मित्र मंडल शाकल्य मृग ब्राह्मण समाज।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds