Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

अपने पुराने भांजे-भांजियों से मिलने आ रहे हैं मामा….10 व 11 मई को जिले में करेंगें जनसंपर्क

-पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले की पांचों विधानसभाओं में करेंगे चुनाव प्रचार।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। प्रदेश में मामा नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रतलाम जिले में अपने पहले के भांजे-भांजियों से मिलने आ रहे है। वे जिले की पांचों विधानसभाओं में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। वे 10 मई को जावरा विधानसभा क्षेत्र में मंदसौर-जावरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, सैलाना एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रतलाम-झाबुआ-अलीराजमपुर क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान के पक्ष में तथा 11 मई को आलोट में उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के पक्ष में आमसभा एवं रोड शो करेंगे। उनका 10 मई का रात्रि विश्राम रतलाम शहर में होगा ।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान 10 मई को शाम 4 बजे मंदसौर के नगरी ग्राम से जावरा विधानसभा के ग्राम सुखेड़ा में आएंगे। यहां आमसभा को संबोधित करने के बाद सैलाना जाएंगे। वहां आमसभा को संबोधित करेंगे। सैलाना से रतलाम ग्रामीण के बिरमावल में आएंगे और शाम 7 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। बिरमावल की सभा पश्चात चौहान रतलाम आकर रात्रि विश्राम करेंगे। 11 मई को चौहान प्रातः 10 बजे रतलाम में पौधारोपण करेंगे। तत्पश्चात् खाचरौद जाएंगे और खाचरौद से जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे। आलोट में सभा एवं रोड़ शो के बाद उज्जैन जिले के ग्राम माकड़ोन जाएंगे। चौहान के कार्यक्रमों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। जिला महामंत्री संगीता चारेल, निर्मल कटारिया सहित सभी जिला पदाधिकारियों, विधानसभा एवं मंडल पदाधिकारियों ने आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds