Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा…राहुल गांधी 2 मार्च को दो बत्ती पर करेगें सभा। रात्रि विश्राम भी सैलाना रोड एरिया में  

-रूट प्रभारी ने बुधवार को रतलाम में यात्रा एवं सभाओं के स्थल का किया निरीक्षण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक बार से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की गई है। राहुल गांधी की यात्रा 2 मार्च को रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। राहुल का रात्रि विश्राम भी रतलाम सैलाना रोड एरिया में रहेगा। यात्रा के रूट प्रभारी ने बुधवार को रतलाम में यात्रा एवं सभाओं के स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।
मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब एक सप्ताह पूर्व ही मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। वजह यूपी की यात्रा के रूट में परिवर्तन को बताया जा रहा है। यात्रा को रूट को लेकर रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं के साथ जिले के रूट का निरीक्षण किया। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ के साथ प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियवतसिंह भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रतलाम में यात्रा 2 मार्च को उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र से रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद रतलाम में नुक्कड़ सभा भी होगी। सैलाना रोड़ पर राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेगें। यहां से यात्रा 3 मार्च को सैलाना जाएगी। जहां बड़ी सभा के बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी। सैलाना नगर परिषद के अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की) ने बताया सैलाना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की विशाल सभा के लिए पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह सौलंकी सहित वरिष्ठ नेताओ के साथ रूट प्रभारी ने तीन स्थलों का निरीक्षण किया है। पूर्व विधायक गेहलोत वरिष्ठ नेताओ से चर्चा कर एक स्थल को फायनल करेगें।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी दो बत्ती पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेगें। सैलाना रोड़ एरिया की एक होटल या अन्य जगह रात्रि विश्राम करेगें। यात्रा अभी यूपी में है और इसके दिनांक में बदलाव भी हो सकता है।

एमपी में यात्रा 698 किमी निर्धारित

एमपी में चलेगी 698 किमी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च महीने के शुरूआत सप्ताह में ही एमपी में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में यह यात्रा 698 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 9 जिले कवर होंगे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस यात्रा मार्ग को अंतिम रूप देने में जुटी है। यात्रा धौलपुर से मुरैना जिले में प्रवेश करेगी, इसके बाद ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.