-मशीन जमा स्थल साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में लगे टेंट गिरे।
-मतदान के बाद घर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की मौत।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को गर्मी, बारिश व आंधी के बीच उत्साहपूर्वक मतदान प्रकिया पूरी हुई। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मै शाम 6 बजे तक अनुमानित 77.14 प्रतिशत मतदान की खबर है। जिले में 74.25 प्रतिशत महिला मतदाता तथा 80.05% पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है। सुबह कुछ बूथों पर मशीन खराब होम की सूचना थी।
लेकिन बाद में मतदान का क्रम निरंतर चलता रहा। दूसरी ओर दिव्यांग की मतदान के बाद अचानक मौत हो गई। सुबह 11 बजे बाद गर्मी का असर शुरू होने लगा था। दोपहर बाद एकाएक बादल छा गए। बारिश के साथ शहर सहित जिले में ओले गिरे। शाम को तेज हवा से साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज मतदान मशीन जमा स्थल पर लहे टेंट गिर पड़े।

फोटो-मतदान के बाद सपत्नीक विधायक चेतन्य काश्यप।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक गण अबू बकर सिद्दीक, वी संपत सुश्री ज्योति यादव ने भ्रमण कर जायजा लिया। रतलाम जिले में कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, सेक्टर अधिकारियों पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण किया। कलेक्टर बाथम इस दौरान करमदी, पलसोढी, डेलनपुर आदि ग्रामों में पहुंचे तथा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक लोढ़ा भी थे।

फोटो-मतदान के बाद सपत्नीक कलेक्टर राजेश बाथम
सुबह से मतदाताओं में उत्साह रहा
मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हो गया था। मतदान के प्रति मतदाताओं में अत्यंत उत्साह देखने में आया ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। मतदान में युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बुजुर्गों दिव्यांगों ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। परिवारों के अनेक सदस्य मतदान केंद्र पर साथ साथ मतदान के लिए आए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए गर्मी के दृष्टिगत पेय जल के अलावा छाछ, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, केरी का पना, आमरस इत्यादि की व्यवस्थाएं की गई थी।

फोटो-मतदान के बाद पत्नीक एसपी राहुल लोढ़ा
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने रेलवे एरिया में ठंडे पानी के इंतजाम किए। इसके लिए कलेक्टर बाथम का जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के साथ ही अन्य अधिकारियों के अलावा लायंस क्लब, बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ़ बडौदा, सर्राफा एसोसिएशन इत्यादि स्वयंसेवी संस्थाओं संगठनों ने सहयोग दिया।

जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 71. 30 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण में प्रतिशत सैलाना में 83.84 प्रतिशत, जावरा में 74.63 प्रतिशत तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में 75.97 प्रतिशत मतदान की खबर मिली।
मतदान के बाद दिव्यांग की मौत
रतलाम के टाटानगर गली नंबर 6 निवासी निवासी प्रकाश सटोगिया की मतदान के बाद अचानक तबीयत खराब होसे से मौत हो गई। प्रकाश ने सागोद रोड स्थित स्मृति बाल मंदिर केंद्र पर बूथ क्रमांक 104 पर मतदान किया था। परिजन इसे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां जांच में डॉक्टर ने मृत बताया।
