Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

दादा माहुरकर स्मृति में अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 5 से 10 मार्च तक

-रेलवे खेल मैदान पर होने वाले टूर्नामेंट को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की बैैैठक।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जेजी माहुरकर की स्मृति में 5 से 10 मार्च तक अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रेलवे खेल मैदान किया जाएगा।
आयोजन के संबंध में रविवार को मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। सहायक मंडल मंत्री एवं प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेगी। इसमें प्रचलित नियमों के मुताबिक मैच आयोजित कराए जाएंगे।
टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 मार्च को होगा एवं 10 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्र राठौर, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, जूनियर इंस्टिट्यूट सचिव अरविंद शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष वापी चौधरी, चांद खान सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.