Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

रतलाम रेल मंडल ने जीता अंतर मंडलीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

-फाइनल मुकाबले में परेल वर्कशॉप को हराया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रतलाम रेल मंडल की टीम ने परेल वर्कशॉप को एक गोल से हराकर टॉफी ओर कब्जा जमाया।

इससे पहले शुक्रवार प्रतियोगिता के अंतिम दिन सुबह टाई ब्रेकर में मुंबई मंडल पर राजकोट मंडल के मध्य मैच खेला गया। जिसमें मुंबई मंडल ने राजकोट मंडल को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं डीआरएम रजनीश कुमार, रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं सीनियर डीओएम  प्रवीण कुमार तिवारी, अजय ठाकुर, मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान अतिथि रहे। कर्मचारी एवं मुख्य कल्याण निरीक्षक स्पोर्ट्स हरीश चंदवानी,  शादाब खान,  राजेश खन्ना, सुनील मिश्रा, मजीद, अजय पाल, साजिद ने अतिथियों का पुष्टाहार से स्वागत किया।

डीआरएम रजनीश कुमार एवं प्रवीण कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। साथ ही विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड परेल वर्कशॉप के मैरविन को दिया। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में तीन गोल किए। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले राजेश कौशल, अजय पाल सिंह, राजेश खन्ना, शादाब खान, परेल वर्कशॉप के तनुज, माजिद एवं अविनाश यादव, मोहम्मद गुलाम को रतलाम मंडल खेलकूद संघ की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उक्त प्रतियोगिता का संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक स्पोर्ट्स हरीश चंदवानी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds