Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

पुलिस ने युवक को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ किया गिरफ्तार

-उड़ता रतलाम के विरोध का असर, माणक चौक पुलिस ने की धरपकड़।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया। उड़ता रतलाम के विरोध में शहरवासियों द्वारा दो दिन पहले पैदल मार्च निकाला था। इसके बाद अलर्ट पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों की मीटिंग ली। अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखने व सूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्त पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गईं। अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
7 जुलाई को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने बैग में डोडाचूरा छुपाकर हरथली तरफ से रतलाम आने वाला है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी बताया। उक्त व्यक्ति की वैधानिक तलाशी लेने पर उसकी थैली में 2 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे विधिवत जब्त कर थाना माणक चौक पर अपराध क्रमांक 343/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे में पूछने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उसके परिचित यासिर बेलिम उर्फ बाजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम से लाना बताया। जिसके संबंध में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी माणक चौक उनि अनुराग यादव, एएसआई शिवनाथ सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह चावड़ा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तेज सिंह जगावत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक संदीप सिंह भादोरिया, आर रणवीर भदोरिया, आर 722 चन्द्र शेखर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.