Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार…. आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं लगेगी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में
बिजली विभाग द्वारा लगाई गई डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) अब रहवासियों के विरोध के चलते तक़रार की वजह बनने लगी है। दरअसल एरिया में जहां डीपी लगाई गई। इसके मुहाने पर एक स्कूल है। इससे करंट लगने जैसी अनहोनी का खतरा बना रहेगा। हालांकि पिछले दिनों जब डीपी का स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था। तब रहवासियों और अभिभावकों में नाराजगी पर बिजली अधिकारियों ने इसे वहां से हटाने के लिए आश्वस्त किया था। लेकिन अब दोबारा डीपी से लोड शुरू करने की तैयारियां की जाने लगी।
मामले में रहवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर डीपी लगाई जा रही वहां एक वर्षों पुराना स्कूल संचालित हो रहा है। इससे रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


बता दें कि एरिया में हाइटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। विभागीय टीम ने यहां डीपी लगाने के लिए गड्डा खोदकर पोल भी गाढ़ दिए गए थे। रहवासियों ने जब इसका विरोध किया तो काम को रोक दिया था। लोगों का कहना है कि स्कूल के बाहर स्पष्ट रूप से बोर्ड लगा हुआ है। बावजूद इसके विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर यह स्थान चुना। रहवासियों विरोध को शांत करने के बाद अब अधिकारी डीपी को यथावत रखकर मनमानी पर तुले है।

बारिश में और भी समस्या:- रहवासियों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर या उसके मुख्य मार्ग के पास जानबूझकर ट्रांसफार्मर का स्ट्रेक्चर खड़ा किया गया। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इससे करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग या अन्य मौसम में आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बना रहेगा। बच्चों की भीड़ वाले स्थान पर इस तरह की प्लानिंग बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
इसके उलट विद्युत वितरण कंपनी के एईई राजन कुमार रंगीला ने कहा कि एरिया में डीपी लगाना जरूरी है। अधिकारियों की टीम ने इसका जायजा लिया। बिजली लोड कवर करने एरिया में डीपी लगाई जा रही है। इससे पेयजल आपूर्ति भी सुगम रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.