Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी…देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे के ढेर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल कार्यालय में शुक्रवार को महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय एवं सांसदों के साथ बैठक में कई समस्याएं अनसुलझी रही। वही गंदगी से जुड़े कई मुद्दों को बैठक में छेड़ा तक नहीं। देवास सांसद ने स्टेशन के वाटर फाउंटेन में कुत्तों के बैठे रहने की समस्या बताई। लेकिन मंडल मुख्यालय में गंदगी से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों की ही अनदेखी रही।

फोटो कैप्शन:- यात्री द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर के  ट्वीट किए गंदगी फोटो।

मंडल कार्यालय स्थित समिति कक्ष में हुई बैठक की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के स्वागत से हुई। महाप्रबंधक पांडेय ने स्वागत उद्बोधन दिया। पश्चिम रेलवे तथा रतलाम मंडल में संचालित विभिन्न विकासात्मक, संरक्षा एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अध्यक्षता की।
डीआरएम अश्वनी कुमार ने रतलाम मंडल की उपलब्धियों, संरक्षा एवं सुरक्षा उपायों, यात्री सुविधाओं तथा अधोसंरचनात्मक विकास से जुड़े विभिन्न कामों की जानकारी दी। उन्होंने मंडल में वर्तमान में चल रही प्रमुख परियोजनाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना, डॉ. अंबेडकर नगर-ओंकारेश्वर आमान परिवर्तन कार्य, इंदौर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना, रतलाम-इंदौर व्हाया फतेहाबाद मार्ग तथा उज्जैन–फतेहाबाद खंड के दोहरीकरण, विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव, ट्रेनों के विस्तार, इंदौर एवं उज्जैन से नई रेल सेवाओं के संचालन तथा यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
सांसदों ने 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के मुद्दें उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने सिंहस्थ से संबंधित रेलवे परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।
महाप्रबंधक पांडेय ने सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों व सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

गंदगी के मुद्दे हजम:- इधर, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने देवास स्टेशन पर यात्रियों के पेयजल के लिए बने फाउंटेन पर कुत्तों की आराम फरमानी का फ़ोटो रेल अधिकारियों को शेयर कर निगरानी की अनदेखी से अवगत कराया। लेकिन जहां रतलाम मंडल मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। वहां की गंदगी से जुड़ी समस्याएं दरकिनार कर दी गई। यात्री ने इसका फ़ोटो ट्वीट किया। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर नीमच साइड में गंदगी के लगे ढेर के फ़ोटो शेयर किए। यहां गंदगी के और भी आलम है। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों की निगाहें नहीं है।

पांच सांसद आए, बाकी ने भेजे प्रतिनिधि:- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद देवास महेंद्र सिंह सोलंकी, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, सांसद खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल तथा सांसद दाहोद जसवंत सिंह भाभोर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सांसद मंदसौर सुधीर गुप्ता, सांसद रतलाम-झाबुआ श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया, सांसद चित्तौड़गढ़ सी.पी. जोशी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की ओर से प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में यह भी खास रहा:-

-बैठक में अधिकांश समय डीआरएम अश्वनी कुमार ही सांसदों के अनुनय-विनय में लगे रहे। इन्होंने ही सांसदों की पूछपरख मो तवज्जों दी। वरिष्ठ अधिकारी भी जवाबदेही को लेकर डीआरएम पर ही आश्रित रहे। वहीं कई मुद्दों पर इन्होंने ही जीएम के माध्यम से सांसदों को आश्वासन दिए।

-सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी पूरे समय असहज दिखाई दी। पूर्व में इन्हें सार्वजनिक तौर पर विरोध और नारेबाजी के सामना करना पड़ा था। सांसद प्रतिनिधि द्वारा कुछ मामलों में सीधे तौर पर विरोध भी दर्ज कराया गया।

-एडीआरएम अक्षय कुमार व सीनियर डीईएन (समन्वय) पीयूष पांडेय की जगज़ाहिर फ्रेंडशिप का नज़ारा सांसदों की बैठक में भी दिखाई दिया। हमेशा की तरह दोनों साथ बैठे रहे। बल्कि अधिकांश समय गुफ्तगू में मशग़ूल दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds