Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 18 अप्रैल को वाहन रैली निकालेगा श्री परशुराम युवा मंच

-बैठक में रूपरेखा तय, जगदीश व्यास को मंच का संयोजक बनाया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अक्षया तृतीया श्री परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री परशुराम युवा मंच इस बार भी भव्य वाहन रैली का आयोजन करेगा। रैली भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या 18 अप्रैल शनिवार शाम 5 बजे महलवाड़ा से शुरू की जाएगी। शक्ति नगर स्थित श्री परशुराम महादेव पर भव्य महाआरती के साथ समाप्त होगी। रेली समस्त ब्राह्मण समाज एवं समाज हित में लगातार कार्य कर रही संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की जाएगी।

बैठक शुरू होने के पूर्व सर्वप्रथम सभी उपस्थितजनों की सहमति से श्री परशुराम युवा मंच के संयोजक पद पर जगदीश व्यास को नियुक्त किया गया। मंच में अब तक की यह पहली नियुक्ति हैं। तत्पश्चात भगवान श्रीराम व श्री परशुराम के जयकारे के साथ बैठक की विधिवत शुरुआत की गई। उपस्थित युवा शक्ति,वरिष्ठजनों से रैली के विषय में सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी ने एक स्वर में रैली में अधिक संख्या बल लाने पर जोर दिया। रैली में रूट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मातृ शक्ति की सहभागिता भी तय की गई। गौरव त्रिपाठी, स्नेहिल उपाध्याय, हितेश शर्मा कामरेड, विवेक शर्मा, विनय पंड्या, अर्पित शर्मा, सोनू व्यास,जतिन उपाध्याय,आशीष पंडित,वैभव व्यास,संदीप व्यास,प्रवीण उपाध्याय,शैलेन्द्र तिवारी, अभिषेक शर्मा,अर्पित उपाध्याय, चेतन शर्मा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल द्विवेदी, अजय कुमार जोशी, सुधांशु व्यास, राजू सुरोलिया, राकेश आचार्य आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन स्नेहिल उपाध्याय ने किया। आभार हितेश हितेश शर्मा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds