Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

सैलाना यार्ड रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, महिला रेलवे कर्मचारी को मिले वेतन के रुपए चुरा ले गए चोर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सैलाना यार्ड रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। बदमाश रेलवे क्वार्टर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे और महिला कर्मचारी का वेतन के रुपए तथा चांदी के जेवर चुराए गए। मामले में सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जानकारी के मुताबिक डाउन यार्ड के पास स्थित सैलाना यार्ड रेलवे कॉलोनी गली नंबर 2 में महिला कर्मचारी शन्नू के शासकीय क्वार्टर में चोरी हुई है।


महिला ने बताया कि वह सीएंडब्ल्यू विभाग में स्टेशन पर ड्यूटी करती है। रेलवे क्वार्टर में बेटे के साथ रहती है। बेटा गांव थांदला रोड गया था। उसकी दोपहर 2 से रात 10 बजे तक की ड्यूटी थी। दोपहर में क्वार्टर पर ताला लगाकर ड्यूटी गई। रात में घर लौटी तो अंदर आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा भी टूटा था। संभवतः चोर पीछे से घुसे है। आलमारी में पगार के 25 हजार रूपए थे। कुछ चांदी के जेवर भी नहीं दिखे।
महिला ने सूचना जीआरपी में दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds