Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रतलाम में दिव्य दरबार….पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर में 4 से 10 जून तक गौ कथा के साथ अद्भुत दिव्य दरबार का आयोजन होगा। दीनदयाल नगर एरिया में सैफी नगर के विश्वकर्मा पार्क में स्वामी गौशरणानन्द सरस्वती महाराज की गौ कथा का आयोजन होगा। इसमें लोगों की पीड़ा व इनके निदान का आध्यात्मिक तरीके से निदान किया जाएगा। बकायदा अर्जी लगाई जाएगी इसके बाद पर्ची निकाली जाएगी।
इससे पहले मंगलवार को गौ सेवा का महायज्ञ के साथ 7 दिवसीय गौ माता कथा का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान स्वामी गौशरणानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ माता हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। यह युगों-युगों से मानव मात्र ही नहीं बल्कि पूरी सृष्टि के संवर्धन, उत्थान और कल्याण के लिए मौन रहकर भी अपना अमूल्य योगदान दे रही है। गौ माता की उपस्थिति से ही वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


गौ सेवा सम्मान आवाह्न अभियान के तहत गौक्रांतिकारी संत स्वामी श्री गौशरणानन्द सरस्वती महाराज ने कामधेनु शक्ति पीठ सूजापुर द्वारा कई आव्हान किए।
संत श्री ने कहा कि अधिक मास में गौ माता की कथा श्रवण करने से भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है। वह जीव जन्मों-जन्मान्तर तक प्रभु का प्रेमी रहता है। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण के प्राण भी गौ माता में बसते हैं। इस अवसर पर साध्वी दीदी श्री धेनु प्रिया एवं संत श्री कृष्णानंद महाराज ने भी अपना आशीर्वचन दिया।
पंडाल भूमि पूजन से पूर्व सभी गौ भक्तों ने भगवान श्री हरि हरकेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। प्रथम आमंत्रण पत्रिका समर्पित कर समस्त देवी-देवताओं से कथा में उपस्थित रहने का आव्हान किया।
इस अवसर पर राधेश्याम बोदलिया, समाज सेवी जनक नागल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित सहित राहुल हाड़ा हेमंत शर्मा, उमेश शिवाल, नन्दकिशोर सांखला, ललित गोस्वामी, मुकुंद पंवार, जगदीश शर्मा, पंडित सतीश शर्मा, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा सरोज शिवाल, शकुंतला शिवाल, रेखा गौतम, संगीता पलड़िया, पिंकी लखाटा, रीना कुमावत, जया बहन, अनिता कुमावत, हिम्मत गोयल, संगीता गावड़े, प्रवीण नागल, सर्वी रानीवाल, मनोज टॉक, विक्रम कठेड आदि बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds