Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन… सिंधी फ़िल्म “पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे समाजजन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दिवंगत मां की याद में बेटे ने अपने ही प्रोडक्शन में बनी सिंधी फ़िल्म “पांहिजो त हिकरो ही यार आ” का रविवार सुबह रतलाम में फ्री प्रदर्शन किया। फ़िल्म का शो देखने बड़ी संख्या में समाजजन लोकेंद्र टॉकीज पहुंचे।
सिंधी समाज के हरीश चांदवानी ने बताया कि दुबई में रहने वाले बड़े भाई सतीश चांदवानी ने अपने ही प्रोडक्शन के तहत अंतरराष्ट्रीय सिंधी फ़िल्म बनाई थी। इसमें कुछ सीन दुबई में भी शूट किए गए है।
मां स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी चांदवानी
का कुछ माह पहले निधन हो गया था। मां की स्मृति में दुबई से आए भाई सतीश ने रतलाम के सिंधी समाज को स्पेशल शो आयोजित कर उन्हें टॉकीज में आमंत्रित किया। वहां सभी के लिए इंटरवेल में चाय नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की गई।
इधर, फ़िल्म प्रोड्यूसर सतीश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंधी भाषा के प्रचार के उद्देश्य से फ़िल्म का निर्माण किया गया। इसका रतलाम के अलावा अन्य बड़े शहरों में प्रदर्शन किया गया।

बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दी बिदाई:- रेलवे में वेलफेयर इंस्पेक्टर पद से 31 मई 2026 को रिटायरमेंट के पहले हरीश चांदवानी को बैडमिंटन खिलाड़ियों तथा पूर्व खिलाड़ियों ने स्वागत कर बिदाई दी। बैडमिंटन खिलाड़ी सुमित कटियार, पूर्व खिलाड़ी मुकेश मेहता, दीपक श्रीवास्तव, दिनेश स्वामी, रमेश पीपाड़ा, मन्नू ललवानी, अशोक काले सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.