Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

किसके इशारे पर मैदान की बाउंड्रीवाल का हिट विकेट, आरटीआई बनेगी थर्ड एम्पायर


-प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में जिला खेल संघ।
-आरटीआई में जानकारी मांगेंगे कि किसके आदेश का पालन हुआ।
-मामला सीएम दौरे के लिए नेहरू स्टेडियम में बाउंड्रीवाल तोड़ने का।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिला प्रशासन द्वारा सीएम के दौरे की तैयारियों के लिए ताबड़तोड़ नेहरू स्टेडियम की बाउंड्रीवाल तोड़ने की कार्रवाई से खेल संगठन में आक्रोश बढ़ने लगा है। दो दिन पहले बाउंड्री तोड़ी गई। इसके विरोध में अब जिला खेल संघ आरटीआई लगाने की तैयारी में है। जानकारी मांगी जाएगी कि किसके आदेश पर बाउंड्रीवाल तोड़ने का फैसला लिया गया। इसके बाद उच्च स्तर पर मामले को लेकर बात करेंगे।
जिला खेल संघ अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि तकरीबन 25 लाख रुपए लागत से बाउंड्रीवाल बनाई गई थी। इसे तोड़ने की क्या जरूरत पड़ी। सीएम के शहर में दो कार्यक्रम के लिए पहला विकल्प बेहतर था। इसके बावजूद खेल मैदान का स्वरूप बिगाड़ना शहर के खिलाड़ियों की भावना से खिलवाड़ है। इससे पहले मैदान में चूरी डलवाकर परेशानी खड़ी की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.