Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

भीषण हादसा: कार दुर्घटना में 2 रेलवे टीटीई की मौत, चार घायलों में से एक गंभीर


-अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल दर्शन करने आए थे सभी चेकिंग कर्मचारी।
-दर्शन कर उज्जैन से लौटते वक्त हादसा, डम्पर से जा टकराई कार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन से महाकाल मंदिर दर्शन कर लौट रहे रेलवे में कार्यरत टिकिट चेकिंग कर्मचारी भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हुए है। 6 टीटीई से सवार कार डम्पर से जा टकराई। इसमें 2 कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। 1 कर्मचारी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।


घटना रविवार सुबह 5.30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में वाणिज्य विभाग में कार्यरत सीटीआई दयानंद उपाध्याय, डिप्टी सीटीआई विनोद कुमार चौहान, मधु कुमार, ओमनारायण, उम्मेदसिंह राजपूत, हनुमान सिंह उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए थे। अहमदाबाद लौटते वक्त कार की गांव कठलाल के समीप डम्पर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। कार में सवार कर्मचारी दयानद एवं विनोद कुमार की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मुख्य कल्याण निरीक्षण अनिल कुमार पिल्लई व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अहमदाबाद अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां हनुमान सिंह की हालत गंभीर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.