Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

सम्मान से प्रोत्साहन भी मिलता है और प्रेरणा भी-डागा

 

 

-प्रेरणादायी सेवाओं के लिए छह विभूतियों को ‘दशोत्तर स्मृति सम्मान।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम । शिक्षा, समाज सेवा एवं शासकीय सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम की छह शख्सियतों को ‘दशोत्तर स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा ने कहा कि समाजजनों के सम्मान से प्रोत्साहन भी मिलता है और अन्य बंधुओं को प्रेरणा भी मिलती है । दशोत्तर परिवार ने पिछले 10 वर्षों से समाज बंधुओं को सम्मानित करने का जो सिलसिला जारी रखा है, यह बहुत सुखद है । इससे समाज की गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले लोगों को मान मिलता है।
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री प्रकाश व्यास ने इस अवसर पर कहा कि दशोत्तर परिवार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित करने का सिलसिला निरंतर जारी है। समाज इस परिवार के प्रति कृतज्ञ है। अपने समाज के लोगों को पहचानना और उनके कार्य की प्रशंसा करना यह बड़ा काम है। समारोह में मंचासीन समाज के वरिष्ठ डॉ. दीप व्यास एवं श्री हर्ष व्यास ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
प्रति वर्ष प्रदान किए जाने वाले दशोत्तर स्मृति सम्मान के संबंध में श्री आशीष दशोत्तर ने बताया कि श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम के उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने के लिए दशोत्तर परिवार द्वारा यह सम्मान वर्ष 2014 में स्थापित किया गया। शिक्षा, समाज सेवा एवं निष्ठापूर्वक शासकीय सेवा के क्षेत्र में पृथक-पृथक तीन पुरस्कार प्रतिवर्ष गरिमामयी उपलब्धियों को प्राप्त करने वाले समाज के महानुभावों को प्रदान किए जाते हैं। सम्मान के तहत अभिनंदन पत्र, श्रीफल, पुस्तकें एवं सम्मान निधि प्रदान की जाती हैं। इस बार वर्ष 2022 एवं 2023 के लिए सम्मान प्रदान किए गए।

*इनका हुआ सम्मान*

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभाव को प्रति वर्ष प्रदान किए जाने वाले *’श्री श्यामलाल दशोत्तर स्मृति सम्मान’* से सुश्री प्रेमलता दवे (2022) एवं श्रीमती पुष्पा दशोत्तर (2023) को सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज की महिलाओं को प्रदान किए जाने वाले *’श्रीमती सूरज देवी दशोत्तर स्मृति सम्मान’* से सुश्री मिथलेश शर्मा (2022) एवं श्रीमती चंचला वोरा (2023) को सम्मानित किया गया।
शासकीय सेवा में विनम्रतापूर्वक एवं ईमानदारी से कर्तव्य निर्वाह करने वाले महानुभावों को प्रदान किए जाने वाले *’श्री चंद्रशेखर दशोत्तर स्मृति सम्मान’* से श्री भूपेन्द्र व्यास (2022) एवं श्री सूर्यकांत दवे (2023) को सम्मानित किया गया।

इन्होंने प्रदान किया सम्मान

समारोह के मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र डागा, समाज अध्यक्ष श्री प्रकाश व्यास , सचिव अविनाश व्यास, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, उपाध्यक्ष स्मित ओझा, प्रबंधकारिणी सदस्य श्रीमती अरुणेश व्यास, विभोर कोटिया, मयंक दवे, उपेंद्र ओझा, अखिलेश व्यास, सुभाष जोशी एवं परिवार की ओर से श्रीमती सुनीता दशोत्तर,श्रीमती सरिता दशोत्तर एवं स्वतंत्र दशोत्तर ने सम्मान प्रदान किए। इस अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति सदस्य एवं समाजजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.