Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

भारत-पाक के बीच कोल्ड वॉर….रतलाम में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारत-पाकिस्तान के बीच कोल्ड वॉर के चलते गृह मंत्रालय ने 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं, जिसमें युद्ध सायरन बजेंगे और सुरक्षा तकनीक सिखाई जाएगी। मप्र के रतलाम, इंदौर सहित चित्तौड़गढ़ में भी सायरन बजेंगे। इसकी जिम्मेदारी रतलाम में संचालित सिविल डिफेंस को दी गई है।
पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान जंग के मुहाने पर हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच अभी कोल्ड वॉर जारी है। युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है। ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कल एमपी सहित सभी राज्यों में युद्ध के सायरन बजेंगे। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान को डर है कि भारत पलटवार करेगा। पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है.
सिविल डिफेंस अधिकारी के मुताबिक मॉक ड्रिल के तहत एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन होगा। यह बड़े खतरे और दुश्मन की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी करने से जुड़ा कदम है। नागरिकों और छात्रों को संभावित हमलों की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक नागरिक सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 244 शहरों में मॉक ड्रिल होगी।

टेकरा कॉलोनी में बजेगा सायरन:- गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक रतलाम में भी मॉक ड्रिल की प्रकिया अपनाई जाएगी। सिविल डिफेंस इंचार्ज सुरेश मालवीय ने बताया कि रतलाम के टेकरा कॉलोनी में 10 बजे के आसपास सायरन बजाया जाएगा। लोगों को संभावित खतरों के लिए अलर्ट किया जाएगा। रतलाम के अलावा इंदौर और चित्तौड़गढ़ में भी इसी तरह से मॉकड्रिल किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds