Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

वर्किंग विवाद को सुलझाने में मुख्यालय नाकाम, नाराज रेल कर्मचारी विफ़रे, भूख हड़ताल शुरू की

-मामला रनिंग कर्मचारियों के आंदोलन का, पहले दिन 12 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बडोदरा मंडल के साथ वर्किंग को लेकर विवाद के हल में बेरुखी के चलते यह मामला और गहराने लगा है। संगठनों के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा रनिंग कर्मचारियों के बड़ोदरा मंडल के गोधरा से वर्किंग विवाद को लेकर 24 मार्च से प्रतिदिन मंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे मुंबई मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा जायज मांगों की अब तके अनदेखी की गई। इस पर संयुक्त मोर्चे द्वारा 06 मई से क्रमिक भूख हड़ताल मंडल कार्यालय में आयोजित की जा रही है।
मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बरोठ ने बताया कि मुख्यालय मुंबई के तुगलकी मौखिक आदेशों के तहत बड़ोदरा मंडल के लोको पायलट एवं ट्रैन मैनेजर को रतलाम मंडल के उज्जैन, इंदौर एवं बकानिया भौरी तक वर्किंग दी जा रही है। इसके विरोध में 06 मई से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है।


हड़ताल के पहले दिन मज़दूर संघ मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी सहित बलराम बधुरिया, मुकेश मीणा, गुलकेश मीणा, जयसिंह झाला, सतीश कुमायु, सिद्धार्थ राठौर, कुलदीप सोनी, हरिओम मीणा, संतोष झा सहित 12 रनिंग कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।लगभग 100 से ज्यादा रनिंग कर्मचारियों ने उपस्थित होकर अपनी जायज मांगो के लिए एकजुटता दिखाई।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया कि यदि रतलाम मंडल के रनिंग स्टॉफ के वर्किंग हितों की अनदेखी जारी रही तो यह भूख हड़ताल रतलाम मंडल के उज्जैन, चित्तौड़गढ़ एवं महू में भी आयोजित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds