न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे सिविल डिफेंस रतलाम मंडल द्वारा आपदा प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से रेलवे टेकरा कॉलोनी में एक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षा उपायों, बचाव कार्यों एवं राहत प्रयासों का प्रदर्शन किया गया। 100 वालंटियर ने प्रदर्शन कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मॉक ड्रिल के दौरान आगजनी जैसी आपदा की काल्पनिक स्थिति को दर्शाया गया। जिसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, प्राथमिक उपचार देना एवं स्थिति को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अभ्यास किया गया। स्थानीय कर्मचारियों एवं निवासियों को भी इस दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल समय-समय पर ऐसे अभ्यासों का आयोजन कर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी तैयारियों को सुदृढ़ करता रहता है। इस मॉक ड्रिल ने साबित किया कि मंडल की सिविल डिफेंस टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान 100 से अधिक सिविल डिफेंस वालंटियर एवं आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारियों एवं निष्पादन की सराहना की। सिविल डिफेंस टीम के समर्पण एवं तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अभ्यासिक गतिविधियाँ न केवल कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि संभावित आपदाओं से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि करती हैं।
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ...
जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ...
रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन
नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्...
कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत...
मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे...
30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन
38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...
रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री
डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...
