Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़....भाजपा नेता ने श... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

महंगाई भत्ते के पिछले भुगतान को लेकर उठेंगे हाथ, ओल्ड पेंशन लागू करने की होगी नारेबाजी

-वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन 3 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे करेगा प्रदर्शन
-10 सूत्रीय मांगों को लेकर होगी जमकर होगी नारेबाजी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महंगाई भत्ते के लबित पिछले भुगतान को लेकर उठेंगे हाथ तथा ओल्ड पेंशन लागू करने को लेकर होगी नारेबाजी। रेल कर्मचारियों की ऐसी ही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे ट्रेड यूनियन के आह्वान पर रेलकर्मी लामबंद होंगे। रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में 3 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन होगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी, ह्रदेश पांडे प्रदर्शन को संबोधित करेंगे। प्रमुख मांगे न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करना, महंगाई भत्ते की किस्त 1 जनवरी 2020 से 20 जून 2021 का सभी रेल कर्मचारियों एवं पेंशनर को भुगतान शुरू किया जाए। ।रतलाम मंडल में उज्जैन व चित्तौड़ मुख्यालय के स्थानांतरण किए गए पदों के आदेश निरस्त करने सहित कर्मचारी हित के अन्य मुद्दों पर यह प्रदर्शन रहेगा।
मंडल मंत्री बारठ ने समस्त कर्मचारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में सामिल हों। जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.