Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

जमाती रेल यात्रियों को संदिग्ध मान तलाशी ली, बैग से 35 हजार रुपए गायब, 3 जीआरपी जवानों पर जीआरपी थाने में ही प्रकरण दर्ज

-उज्जैन प्लेटफॉर्म पर भोपाल जाने के लिए यात्री ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे।
-उज्जैन जीआरपी में प्रकरण दर्ज करने के बाद से तीनों जवान फरार।
-पुलिस अधीक्षक (रेल) ने यात्रियों से आवेदन करवाकर की करवाई।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवानों द्वारा जमाती यात्रियों की तलाशी के दौरान बैग से 35 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर 3 जीआरपी जवानों को निलंबित कर जीआरपी थाना उज्जैन में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद से तीनों जवान फरार है। कार्रवाई में बड़ी बात यह है कि मामला पुलिस अधीक्षक (रेल) के संज्ञान में आते ही इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया।
दो दिन पूर्व हुए इस मामले में मंगलवार को केस डायरी डीएसपी कार्यालय भेजी गई। जानकारी के मुताबिक फरियादी अम्मार शेख निवासी बांकुरा पश्चिम बंगाल अपने तीन अन्य जमाती साथियों के साथ उज्जैन से भोपाल जाने के लिए रात में उज्जैन प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। वे इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। तभी उज्जैन जीआरपी थाने पर पदस्थ जवान सचिन जाट, धर्मेंद्र व शांतिलाल ने इन यात्रियों को संदिग्ध मानते हुए बैग की तलाशी ली। बाद में यात्रियों ने अपना बैग संभाला तो उन्हें अंदर रखे 35 हजार रुपए नही मिले। पीड़ित यात्री जीआरपी थाने पहुंचे तथा अपनी शिकायत दर्ज कराई।

एसपी (रेल) ने लिए आवेदन
बैग से रुपए निकालने का मामला पुलिस अधीक्षक (रेल) नवोदिता गुप्ता के संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने फरियादी से आवेदक लेकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दे दिए। उज्जैन जीआरपी ने तीनों पुलिस जवानों के  खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामले में थाना प्रभारी आरबीएस कुशवाह ने बताया कि फरियादी यात्रियों के पास स्लीपर कोच का टिकिट था। इनकी शिकायत पर तीनों जवानों को निलंबित कर खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल वे थाने पर बिना सूचना के अनुपस्थित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.