Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा….पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी महाराज बने महामंडलेश्वर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। धार्मिक नगरी रत्नपुरी में हजारों आयोजनों के बावजूद पहली बार धर्म गूंज, वैदिक मंत्रोच्चार तथा धार्मिक संस्कार का त्रिवेदी संगम देखने को मिला।
बुधवार को लोगों ने महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। श्री पंचायती व श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में सैलाना के ग्राम आडवाणिया आश्रम के महंत श्रीश्री 1008 आनंद गिरी महाराज का वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महामंडलेश्वर पद के लिए पट्टाभिषेक किया गया। धार्मिक रीति के मुताबिक महाराज को नहलाया गया। पञ्चामृत में दूध, दही, इत्र तथा शहद से अभिषेक किया गया। शहर में पहली बार अद्भुत आयोजन के साक्षी बने।
बाद में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं 13 अखाड़ों के अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधानों के बीच महंत आनंद गिरी महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में संतों ने सनातन धर्म की परंपराओं, अखाड़ा व्यवस्था की महत्ता और समाज में आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज, उज्जैन चारधाम आश्रम के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज सहित देशभर से आए अनेक संत, विद्वान और धर्माचार्य उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर पद से अलंकृत होने के बाद आनंद गिरी महाराज ने इसे अपने गुरुओं की कृपा और समाज की सेवा का दायित्व बताते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, आध्यात्मिक जागरण और लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
शिवोदय शिवशक्ति साधना सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। संस्था के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार, सचिव महर्षि संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री काजल गुरु (जागीरदार), सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, समरथ पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.