Logo
ब्रेकिंग
शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि

लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप…. ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम व कोटा मंडल की सीमा के लूणी-रीछा स्टेशन के पास गुरुवार रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी। ट्रेन रुकते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए। हालांकि जनहानि नही हुई। रेलवे कर्मचारियों ने आग पर क़ाबू पाया।
बता दें कि इसी माह 14 जून को मुरैना ट्रेन हादसे में आग लगने की अफवाह के कारण बड़ा हादसा हो गया था। ऐसे ही यहां भी यात्री पटरियों पर उतर गए थे। हालांकि  दूसरी लाइन पर एक ट्रेन खड़ी थी।


जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 10 बजे लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का घोषित स्टॉपेज नहीं है। लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। सीएण्डडब्ल्यू कर्मचारियों ने बताया कि एक पहिए के हार्ड एक्सल की ख़राबी आई थी। ब्रेक शू जाम होकर चिपकने से घर्षण होने लगा और धुआं निकलने लगा। ट्रेन करीब 20 मिनट बाद रवाना की ही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.