Logo
ब्रेकिंग
डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा... ऐसी अफसरशाही....रेलवे क्वार्टर्स मेंटेनेंस में रस्म अदायगी...हक के लिए बोलने की सज़ा, जिसने शिकायत की... भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें

डाक्टरी जांच पर सवाल….बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले ईसीजी की ओके रिपोर्ट दी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल हेडक्वॉर्टर पर कार्यरत लोको पायलट भागीरथ मीणा (40) का मंगलवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। मीणा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा के जीजा थे।
भागीरथ मीणा सोमवार को रतलाम से मालगाड़ी लेकर मंगलवार सुबह 9 बजे बड़ौदा पहुंचे। ड्यूटी ऑफ करने के बाद मीणा को सीने में दर्द के साथ शरीर से पसीना छूटने लगा। तब बड़ौदा रेलवे अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाया। अस्पताल में ईसीजी करवाई गई। रिपोर्ट नार्मल आई। लेकिन दोपहर 12 बजे अचानक अचेत होने के बाद निधन हो गया।
इनके साले मुकेश मीणा ने बताया कि भागीरथ उनकी छोटी बहन के पति थे। उनकी मौत में डॉक्टर की साफ लापरवाही दिखाई दे रही है। एक माह पहले उनके जीजा का ड्यूटी रूल के मुताबिक चैकअप हुआ था। तब भी क्यों हार्ट की समस्या नहीं बताई गई। बड़ौदा में भी डॉक्टर को जांच कराई तो ईसीजी रिपोर्ट नार्मल बता दी। फिर आधे घन्टे में कैसे अटैक आ गया। बड़ौदा डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। जीजा ने ऑफ ड्यूटी के बाद बाजार से कच्ची सामग्री लाकर रनिंग रूम में दी। किचन से जैसे ही पलटकर कुछ कदम चलते ही गिर पड़े और निधन हो गया।
इधर, मीणा के शव को पश्चिम एक्सप्रेस से पैतृक गांव राजस्थान के गंगापुर सिटी के पास किशोरपुर ले जाएंगे। वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.