Logo
ब्रेकिंग
लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा... ऐसी अफसरशाही....रेलवे क्वार्टर्स मेंटेनेंस में रस्म अदायगी...हक के लिए बोलने की सज़ा, जिसने शिकायत की... भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर...

नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल…कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्शन

रतलाम। शहर की उभरती हुई नन्ही शतरंज प्रतिभा कायरा नैनानी ने हाल ही में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से 4 अंक अर्जित किए। इस उपलब्धि के साथ वह 29 जून से नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बता दें कि कायरा श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा दूसरी की छात्रा है। इसकी उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पूर्व उन्होंने नर्मदापुरम में आयोजित अंडर-19 राज्य प्रतियोगिता में अपने से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच खेलते हुए 9 में से 6 अंक प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्यसभा सांसद द्वारा भी उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

2026 में कायरा तथा उनके भाई जलज नैनानी (अंडर-9) ने लगातार कई महत्वपूर्ण सफलताएँ अर्जित कीं। मार्च माह में दोनों ने उज्जैन जिला शतरंज प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद अप्रैल माह में रतलाम एवं इंदौर जिला शतरंज प्रतियोगिताओं में भी अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बने। मई माह में एक बार फिर इंदौर जिला प्रतियोगिता जीतकर दोनों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और लगातार सफल प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कम उम्र में लगातार मिल रही इन सफलताओं ने कायरा और जलज को रतलाम जिले की सबसे होनहार शतरंज प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है। अब पूरे जिले और प्रदेश को नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी जिसमे कायरा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

इंदिरा नगर निवासी कायरा, जलज के पिता रोहित नैनानी डीआरएम कार्यालय, रतलाम के अंतर्गत सीटीओ कार्यालय
SSE/SIG/RTM के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता निकीता नैनानी श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में शिक्षिका हैं।

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उनकी ज्येष्ठ बहन श्रीमती कलावती यादव ने कायरा नैनानी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना प्रेषित कीं। उन्होंने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए कायरा को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

प्रकाश वर्मा एवं उनकी चेस अकादमी रतलाम ने दोनों बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- कायरा और जलज ने अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। दोनों खिलाड़ी लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.