Logo
ब्रेकिंग
आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप...

रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो कैसे…?

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर इन दिनों यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था पूरी तरह गंदगी से घिरी हुई है। यहां पानी पीने के लिए प्लेटफॉर्म पर बनाए गए फाउंटेन (प्याऊ) पूरी तरह जाम पड़े है। ऐसी हालत में चेम्बर के अंदर पानी जमा दिखाई देने से गंदगी फैलने लगी है। आसपास की खानपान स्टाल में पानी भरने लगा। बावजूद सुधार या वैकल्पिक इंतजामों की ओर ध्यान नहीं है।


बता दें कि सांसदों की पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के साथ मीटिंग के देवास सांसद ने अपने क्षेत्र के फाउंटेन में कुत्ते बैठने का फोटो साथ लेकर अधिकारियों को दिखाया था। गनीमत है रतलाम में पानी व गंदगी से भरे फाउंटेन में कुत्ते आराम नहीं फरमा रहे है।

दरअसल प्लेटफॉर्म सहित ऑर्कुलेटिंग एरिया में समय पर सफाई की अनदेखी के चलते पिछले कई माह से गंदगी पसरी दिखाई देने लगी है। समय पर डस्टबीन खाली नहीं किए जा रहे। वहीं अब जाम पड़े फाउंटेन को सुधार व सफाई की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।

यात्रियों का कहना है कि फाउंटेन के नल चालू है। लेकिन चेंबर बंद है। पानी निकासी न होने से गंदा पानी जमा रहता है। इधर, प्लेटफॉर्म के ड्यूटी कर्मचारी बताते है कि आईओडब्ल्यू इंजीनियर व ठेकेदार के मामले संज्ञान में है। फिलहाल समस्या जस की तस बनी है और यात्री परेशान होते दिखाई देते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.