Logo
ब्रेकिंग
आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप...

रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा…. नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के साथ भरायेगा मायरा

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्री राम मंदिर पर पंडित योगेंद्र शास्त्री के मुखारविंद नानीबाई का मायरा कथा श्रवण कर श्रद्धालुजन लीन होने लगे। कथा प्रसंग के मुताबिक राधा-कृष्ण, व भोले के श्रृंगार वेश में उपस्थित हुए कलाकारों ने समा बांध दिया। कथा प्रसंग में संगीतमय भजनों के वक्त राधा-कृष्ण संग महिलाएं भी खूब थिरकी।
शनिवार को छप्पन भोग के साथ ही मायरा भराने का उत्सव होगा। इसमें बैलगाड़ी से मायरा लेकर कथा स्थल तक ले जाया जाएगा।
बता दें कि तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत 12 जून 2026 से शुरू हुई। 12 व 14 जून को नानीबाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 जून को संगीत उत्सव के तहत भजन संध्या होगी।


शनिवार कथा में मुख्य अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल तथा श्री सज्जन ब्राह्मण बोर्डिंग के सचिव राजेंद्र शर्मा रहे।
पोरवाल का श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर पोरवाल ने कहा कि समाज के बीच ऐसे धार्मिक आयोजन समाज की एकता भी दर्शाते हैं। हमें सनातनी परंपरा के मुताबिक नानी बाई का मायरा का बहुत ही महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन से हमारी नई पीढ़ी भी धर्म की ओर प्रेरित होती है। इसलिए आयोजन सदस्य का साधुवाद।

तिवारी ने बताया कि अधिक मास के उपलक्ष्य में समाज के श्री राम मंदिर पर पंडित योगेंद्र शास्त्री के मुखारविंद से कथा का आज समापन होगा। 15 जून को पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा ने सभी धर्मप्रेमी जनता तथा समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.