Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

लोकार्पण की इतिश्री: यह नई सड़क उगल रही धूल-कंकड़, फिसल रहे वहां चालक


-फ्रीगंज-रेलवे स्टेशन बायपास के नए सीसी रोड की बदहाली
-अधिकारी बोल रहे ठेकेदार की सड़क सही, ट्रेक्टर-ट्रक से बिखरा मटेरियल

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में ठेकेदारों की लापरवाही छुपाने में अफ़सर कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। इसका सीधा उदाहरण फ्रीगंज-रेलवे स्टेशन बायपास पर करीब ढाई करोड़ रुपए लागत से बनाया नया सीसी रोड का है। 15 फरवरी 2023 को रोड का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके बाद से फर्म या रेलवे के जिम्मेदारों द्वारा इसकी सुध नहीं ली गई। पहले तो नई सड़क पर पेंचवर्क किया। अब हालात यह है कि वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क से बारीक ककड़ निकलकर फैल रहे है। इससे वाहन चालक फिसलकर गिरने लगे हैं। राहगीर दिनेश यादव का कहना है कि मेल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए फ्रीगंज बायपास से रेलवे स्टेशन जा रहा था। सड़क पर फैल रहे बारिक ककड़ से बाइक फिसल गई और वह नीचे जा गिरा। वही रामलाल मीणा का कहना है कि सड़क पर स्कूटी से गिरी एक बच्ची को मैने उठाया।
इधर, मामले में एईएन वर्क्स एके त्रिपाठी ने कहा कि सड़क से मटेरियल नही निकल रहा। बल्कि स्टेशन की ओर ट्रक या ट्रेक्टर परिवहन से मटेरियल गिरा होगा। नई सड़क तो मजबूत है।

डेढ़ माह में किया सीसी रोड पर पेंचवर्क
नए सीसी रोड का फरवरी में सांसद गुमानसिंह के हाथों लोकार्पण किया गया। इसकी गुणवत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नई रोड पर कई जगह पेंचवर्क करना पड़ा। अब इसकी ठीक से साफ-सफाई भी नही करवाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds