Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

शूटर मानसी का अचूक निशाना, जीते एक गोल्‍ड एवं तीन सिल्‍वर, महिला शक्ति ने बढ़ाया मान


-56वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाया दमखम।
-रेलवे कैरिज एंड वेगन विभाग इंदौर में कनिष्‍ठ लिपिक पद पर है मानसी।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल में कार्यरत मानसी सिंह ने शूटिंग चेम्पियनशिप में अचूक निशाने के दम पर चार मेडल जीते। इसमें 1 गोल्ड व 3 सिल्वर शामिल है। रेलवे में कार्यरत महिला शक्ति मानसी ने रेलवे रतलाम मंडल के अलावा पश्चिम रेलवे जोन का भी मान बढ़ाया।
मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद हरीश चांदवानी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे द्वारा 31 मार्च से 4 अप्रैल 2023 तक पुणे महाराष्‍ट्र में 56वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रेलवे के विभिन्‍न मंडलों के शूटर्स ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की ओर से मानसी सिंह शामिल हुई। मानसी ने अलग-अलग वर्ग में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार मेडल हथियाए। जिसमें एक गोल्‍ड एवं तीन सिल्‍वर मेडल है।
मानसी रतलाम मंडल के इंदौर में कैरिज एंड वेगन विभाग में कनिष्‍ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति कुछ माह पूर्व ही रेलवे में हुई है।
शूटर मानसी सिंह की इस उपलब्धि पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ अध्यक्ष (डीआरएम) रजनीश कुमार, सचिव (सीनियर डीओएम) प्रवीण कुमार तिवारी, सीनियर डीपीओ आरिमा भटनागर व सीनियर डीओएम (जी) अजय ठाकुर ने शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds