RCL में अब तक 8 अर्ध शतक….इंडियन गोल्ड ने 34 बालों में लक्ष्य के 109 रन बगैर विकेट गंवाए हासिल किया, धमाकेदार जीत दर्ज की
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नेहरु स्टेडियम में खेले जा रहे रात्रिकालीन RCL टूर्नामेंट में अब तक हुए मैच में अब तक 8 अर्धशतक लगे है। टूर्नामेंट के एक और बेहतरीन मैच में इंडियन गोल्ड ने 34 बालों में लक्ष्य के 109 रन बगैर विकेट गंवाए हासिल कर जीत दर्ज की।

आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन मैच का प्रारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया जा रहा। मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेशकार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी गौरव अजमेरा, हितेश सुराना, पत्रकार सुजीत उपाध्याय, यश शर्मा, सौरभ कोठारी, रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा, डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय, परिषद के मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे मीडिया प्रवक्ता सुजीत शर्मा व डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय सहित देवी शंकर मीना, नवल किशोर मीणा व मंडल कोष अध्यक्ष संजय राठौर मौजूद रहे।

इन मैचों में रहा रोमांच:- खेले गए मैच में इंडियन गोल्ड व हिंद टाइटंस में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने 10 ओवर में 9 विकेट गवाकर 107 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में हिंद टाइटंस 8.5 ओवर में हिंद टाइटन अनुज के 22 और प्रतीक टांक 32 विजय हासिल की। मेन ऑफ द मैच अनुज साकला रहे। यूएसएन फाल्कन व इंडियन गोल्ड का मैच एक तरफा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसएन फाल्कन ने 10 ओवर में 7 विकेट गवाकर 107 रनों का लक्ष्य इंडियन गोल्ड को दिया। जवाब में इंडियन गोल्ड की सलामी जोड़ी अंकित डांगी 42 और अब्दुल आजम की धुंआधार 64 रनों की पारी खेली। जिसमें शानदार 8 छक्के लगाए। यह मैच 5.4 ओवर में ही जीत लिया।
मेन ऑफ द मैच अब्दुल आजम रहे।
सूर्या वॉरियर्स 127 और रॉयल चैलेंजर रतलाम ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर रॉयल चैलेंजर तीन विकेट से रतलाम विजयी रही। मेन ऑफ द मैच नानु आलोट रहे।
एनएनजी धम्मू व शेरानी सुपर किंग्स के मध्य कड़े मुकाबले में अंतिम ओवर में शरानी किंग्स विजय रही। मेन ऑफ द मैच बल्लेबाज हाढ़े रहे।
समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, बाबू बंजारा, अविनाश शर्मा , प्रशांत व्यास, चेतन शर्मा, कमेंटेटर योगेंद्र जादोन, कवि चंचल शर्मा , स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे।
