Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

टीटीई स्टाफ ने कोच में किया बच्चों को इकट्ठा, चलती ट्रेन में मनाया बच्ची का बर्थ-डे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन में सवार गुप्ता फैमेली के साथ बैठी नन्ही बच्ची ने सोचा नहीं था कि घर से दूर कोच में भी उसका बर्थ-डे इवेंट सेलिब्रेशन के साथ मनेगा। इस मौके को खुशी में तब्दील करने की कड़ी बना ट्रेन में ड्यूटी दे रहा रतलाम मंडल का चेकिंग स्टाफ….।


स्टाफ ने कुछ ही पल में कोच के सारे बच्चों को इकट्ठा कर लिया। और बस मन गया बच्ची का बर्थ-डे। केक काटने ही जब सभी ने शुभकामना गीत गाया कि happy birthday to you….। तब बच्ची की खुशी का ठिकाना न रहा।

यह नज़ारा था, गुरुवार-शुक्रवार रात की ट्रेन संख्या 19712 का। भोपाल से जयपुर के लिए थर्ड एसी कोच में भोपाल से जयपुर के लिए सुरेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। छोटी पुत्री आद्या का जन्मदिन था। कोच में टिकिट चेकिंग के दौरान इसकी भनक टीटीई स्टाफ को लगी। तब उन्होंने बच्ची का बर्थ-डे सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर ली। हालांकि केक का इंतजाम यात्री परिवार ने पहले ही कर लिया था। लेकिन टिकट चेकिंग स्टाफ ने कोच में अन्य यात्री व परिवारजनों के साथ यात्रा कर रहे छोटे बच्चों को एकत्र किया। इसके बाद जब केक कटिंग की गई तो बर्थ-डे गर्ल चकित रह गई।


इस मौके पर ट्रेन कंडक्टर महेन्द्र सिंह गौतम, नवजोत सिंह, सुमीत आचार्य व इमरान मौजूद रहे।
परिवार ने इस मौके को एक अलग यादगार ऐतिहासिक पल बताते हुए यह कहा कि रेल यात्रा में पहली बार इस तरह सुखद अनुभव देखने को मिला है। खुशी जाहिर कर रेल टिकट चेकिंग परिवार का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि डिप्टी सीटीआई महेन्द्र सिंह गौतम वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल पदाधिकारी भी हैं। रेल सेवा के साथ-साथ ये सामाजिक कार्य को भी अंजाम देते आए है। यात्रियों के बीच पूर्व में भी विवाह वर्षगांठ, जन्म दिन, भारतीय सैनिकों/बुजुर्गों आदि सहायतार्थ काम कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.