Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

अंतर मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता…. रतलाम मंडल ने मुंबई को हराकर जीता खिताब

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम में आयोजित दो दिवसीय पश्चिम रेलवे अंतर मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेले गए फाइनल मुकाबले में रतलाम मंडल ने मुंबई मंडल को 30 सेट से हराकर विजय श्री प्राप्त की। वहीं तीसरे स्थान के लिए राजकोट मंडल ने अहमदाबाद मंडल को तीन जीरो से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार एवं विशेष अतिथि मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ कैलास गायकवाड रहे। जिन्होंने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। रतलाम मंडल की टेबल टेनिस की टीम में अनुक्रम जैन, पंकज कुमार, कुणाल सिंह ठाकुर, प्रतिश जंजीर एवं प्रशांत अहीर शामिल थे। कोच कलीम खान थे। यह सभी इंदौर में कार्यरत हैं कि उक्त कार्यक्रम का संचालन मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.