Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स ने जीते मैच, अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम चैंपियन लीग में क्रिकेट का रोमांस चरम पर है। प्रतियोगिता के सातवें दिन हुए तीनों मैच कड़े मुकाबले हुए। इसमें हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व कुशभाऊ ठाकरे स्मृति मे आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता रतलाम चैम्पियन लीग (आर सी एल) आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता के सातवें दिन हुए मैचों में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर रतलाम और हिंद टाइटन के बीच हुआ। मैच में पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर ने 93 रन बनाएं। जिसमें सर्वाधिक स्कोर अनिल परमार ने 23 रन बनाएं। जवाब में हिन्द टाइटन की ओर से हेमंत यादव ने 41 रनों की पारी खेल कर टीम को विजय प्राप्त कराई। मैच का मैन ऑफ द मैच सौरभ कुशवाहा रहे।
दूसरा मुकाबला जवाहर टाइगर और खत्म 11 के बीच हुआ। जिसमें खत्म 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाएं। जवाब में खेलने उतरी जवाहर टाइगर ने बिना विकेट गवाएं 115 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया। मैच का मैन ऑफ द मैच जेम्स विलियम रहे। जेम्स ने नाबाद 65 रन बनाएं। सातवें दिन का आखिरी मुकाबला सूर्या वॉरियर्स और हॉट रोड सुपर किंग के बीच हुआ। हॉट रोड सुपर किंग ने टॉस जीतकर सूर्या वॉरियर को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। सूर्या वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसमें विशाल वाघेला ने नाबाद 47 रन बनाएं. लक्ष्य का पीछा करते हुए हाथ रोड सुपर किंग 99 रन ही बना सकी। इस मैच का मैन ऑफ द मैच विशाल वाघेला रहे ।
तीनो मैच के मुख्य अतिथि राकेश देसाई डायरेक्टर साईं श्री एकेडमी समाजसेवी विकास जैन, जिला खेल अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर, जेवीएम ग्रुप के सौरभ पितलियाँ, पत्रकार सुधीर जैन, जलज शर्मा, राकेश पोरवाल रहे।


समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा , प्रशांत व्यास, चेतन शर्मा, कमेंटेटर योगेंद्र जादोन, स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.