Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों ने बेहतर प्रदर्शन, जीते गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता-2026 में रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 22 मार्च 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में इंडियन रेलवे की टीम ‘ए’ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं टीम ‘बी’ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह उपलब्धि भारतीय रेल के लिए गर्व का विषय है।

विशेष रूप से रतलाम मंडल के लिए यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि टीम ‘ए’ के सदस्य हिमल गुसाईं रहे। जो रतलाम मंडल में जूनियर क्लर्क (स्टोर) के पद पर कार्यरत हैं। ये इस स्वर्णिम सफलता का हिस्सा रहे।
वहीं टीम ‘बी’ के सदस्य आयुष शर्मा, जो डॉ अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने भी कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव पीयूष पांडेय वरिष्ठ मंडलइंजीनियर (कोऑर्डिनेशन), कैलाश सोमनाथ मंडल कार्मिक अधिकारी तथा मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक (स्पोर्ट्स) हरीश चंदवानी सहित मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों के प्रति शुभकामनाएं दीं।

मंडल रेल प्रबंधक रतलाम कुमार कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल व्यक्तिगत स्तर पर गौरव प्रदान करती हैं। बल्कि पूरे मंडल और भारतीय रेल की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। साथ ही, यह अन्य कर्मचारियों को भी खेलों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने के लिए प्रेरित करती हैं।

रतलाम मंडल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds